Hindi News / बिहार के 11 डीआईजी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में मिड करियर ट्रेनिंग;...

BIG BREAKING : बिहार के 11 डीआईजी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में मिड करियर ट्रेनिंग; गृह विभाग ने जारी किया प्रभार आदेश

Edited By:  |
big breaking

पटना : बिहार पुलिस के 11 पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-4) के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रशिक्षण पर जाने वाले अधिकारियों तथा उनके स्थान पर कार्यभार संभालने वाले अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। यह प्रशिक्षण 31 अगस्त से 25 सितंबर तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान मुजफ्फरपुर डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा का प्रभार बीसैप उत्तरी मंडल के डीआईजी सत्यनारायण कुमार संभालेंगे। वहीं बेगूसराय डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा का कार्यभार मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार को सौंपा गया है।

बेतिया डीआईजी हरकिशोर राय के स्थान पर रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेंगनू को जिम्मेदारी दी गई है। दरभंगा डीआईजी मनोज कुमार तिवारी का प्रभार सहरसा डीआईजी कुमार आशीष संभालेंगे।

इसके अलावा वितंतु एवं तकनीकी सेवा के डीआईजी अनिल कुमार,सीआईडी कमजोर वर्ग के डीआईजी आमीर जावेद,एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह,प्रोविजनिंग डीआईजी राजीव रंजन,एटीएस के डीआईजी सुशांत कुमार सरोज,डायल-112 के डीआईजी रामाशंकर राय तथा विधिक मामले एवं नियम के डीआईजी सुशील कुमार भी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

गृह विभाग के अनुसार इन सात अधिकारियों के स्थान पर संबंधित इकाइयों में आंतरिक व्यवस्था के तहत जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि किसी भी शाखा के कामकाज पर असर न पड़े। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी अधिकारी 25 सितंबर के बाद अपने-अपने पदों पर लौटकर कार्यभार संभालेंगे। इस मिड करियर ट्रेनिंग का उद्देश्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता और बदलती कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-