Hindi News / बिहार पुलिस के छह IPS को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी,आईजी रैंक के लिए...

BIG BREAKING : बिहार पुलिस के छह IPS को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी,आईजी रैंक के लिए चुने गए

Edited By:  |
big breaking

पटना: बिहार पुलिस कैडर के छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इन सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में IG या समकक्ष स्तर के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति (ACC) ने इनके नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है.

चुने गए सभी अधिकारी 2008 बैच के हैं, जिन्होंने बिहार में विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए अपनी पहचान बनाई है। इन अधिकारियों में उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, विकास वर्मन, नताशा गुड़िया, किम और मनोजय कुमार शामिल हैं.

इन अधिकारियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था संभालने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई है. फील्ड स्तर पर इनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में इनकी तैनाती CRPF, BSF, CBI, NIA, IB जैसी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में की जा सकती है.

केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में देशभर से कुल 68 आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया है, जिन्हें IG या समकक्ष पदों के लिए उपयुक्त माना गया है. इस प्रक्रिया में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, अनुभव और कार्यक्षमता का विस्तृत मूल्यांकन किया गया. बिहार कैडर के इन छह अधिकारियों के चयन से राज्य पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है.