Hindi News / पटना रेल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पटना जंक्शन से 100 जिंदा कछुए...

BIG BREAKING : पटना रेल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पटना जंक्शन से 100 जिंदा कछुए बरामद

Edited By:  |
big breaking

पटना: राजधानी स्थित पटना जंक्शन पर शुक्रवार को करोड़ों की कीमत के तस्करी का खेल उजागर किया है. रेल पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक जिंदा कछुए बरामद किया है.

दरअसल जीआरपी पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कछुआ तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में करीब 100 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन पर तैनात रेल पुलिस ने त्योहार के दौरान चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के क्रम में ट्रेन में छापेमारी की. इसी दौरान ट्रेन में बड़ी मात्रा में जिंदा कछुए मिले. रेल पुलिस के अनुसार बरामद कछुए की कीमत करोड़ों रुपये तक आंकी जा रही है. पकड़े गये तस्कर से पूछताछ की जा रही है. रेल पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे.