BIG BREAKING : नेपाल में बड़ा हादसा, यात्री बस त्रिशूली नदी में गिरने से कुल 18 लोगों की मौत

Edited By:  |
big breaking

नेपाल: भारत के पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी खबर सामने आई है.पोखरा से काठमांडू आ रही यात्री बस त्रिशूली नदी में गिरने से6महिला,11पुरुष समेत कुल 18 लोगों की मौत हो गई. हादसे में घायल27लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है.

दुर्घटना में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. मृतकों और घायलों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी बताया गया है.

पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही ग1ख1421नंबर की बस रविवार-सोमवार की रात करीब1बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग गांवपालिका–5स्थित भैंसेगौडा क्षेत्र से त्रिशूली नदी किनारे जा गिरी. बस सड़क से लगभग300मीटर नीचे गिरकर क्षत-विक्षत अवस्था में मिली.

घटनास्थल से नाव की मदद से यात्रियों को करीब एक किलोमीटर नीचे तक लाया गया,वहां से उन्हें सड़क तक ऊपर चढ़ाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

रात का समय,दुर्गम स्थान और राहत सामग्री की कमी के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हुई है. प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी फोन पर बताया, “टॉर्च की रोशनी में घायलों का उद्धार किया गया. हमें राहत सामग्री की कमी महसूस हुई.”

उनके अनुसार घटनास्थल से8महिलाएं, 18पुरुष और एक बालिका सहित कुल27लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है,जबकि6महिलाओं और11पुरुषों की मृत्यु हो गई है.

दुर्घटनास्थल पर सेना,सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया. सशस्त्र प्रहरी बल के विपद प्रबंधन बेस आदमघाट से डीएसपी सुनील गिरी के नेतृत्व में एक टीम तथा विपद प्रबंधन प्रशिक्षण शिक्षालय कुरिनटार से गोताखोरों की टीम भी राहत और बचाव कार्य में तैनात है.

रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट---