Hindi News / पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले के सभी 6 आरोपी युवकों को किया अरेस्ट...

BIG BREAKING : पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले के सभी 6 आरोपी युवकों को किया अरेस्ट

Edited By:  |
big breaking

लोहरदगा: बड़ी खबर लोहरदगा से जहां पुलिस ने दुष्कर्म मामले के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.कुडू थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने आई युवती के साथ अज्ञात लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. लोहरदगा डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने मामले की जानकारी दी.

बताया जा रहा है कि विगत 24 दिसंबर को हुई कुडू में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी 6 आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. मामले में लोहरदगा डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि विगत 24 दिसंबर को कुडू थाना क्षेत्र के जंगल में युवती अपने मंगेतर के साथ थी. इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने जाकर दोनों के साथ मारपीट किया और थाना में युवती के द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था. जिस पर कुडू थाना पुलिस ने जांच कर युवती का मेडिकल चेकअप करवाया है. वहीं इस मामले के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.