Live

BIG BREAKING

हजारीबाग में DIG आवास में तैनात पुलिस जवान ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार लीजिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 7 बजे के करीब डीआईजी आवास के सामने पुलिस जवान घूम रहा था. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी. ऐसे में अन्य तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर आए तो जवान को सड़क पर गिरा हुआ देखा. उसके माथे से खून बह रहा था. इसी बीच जवान को आनन-फानन में हजारीबाग के शेख भिखारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें