BIG BREAKING : बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, IT, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई योजनाओं को मंजूरी
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पटना में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक मेंIT,सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी मंजूरी मिली है.IITपटना रिसर्च पार्क स्थापना के लिए305करोड़ की स्वीकृति दी गई. साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर फेज-2के लिए39.01करोड़ मंजूर किए गए. सूचना प्रावैधिकी विभाग की दोनों योजनाओं को हरी झंडी मिली है.
महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए“पुलिस दीदी”योजना के तहत1500स्कूटी और3200मोटरसाइकिल खरीद को मंजूरी दी गई,जिस पर कुल66.75करोड़ खर्च होंगे.
राजीव नगर थाना क्षेत्र मेंERSSऔर राज्य पुलिस डाटा सेंटर के निर्माण के लिए172.80करोड़ की स्वीकृति दी गई.
अग्निशमन विभाग के लिए62मीटर ऊंचा हाईड्रोलिक एरियल लैडर खरीद को भी मंजूरी मिली,जिस पर18करोड़ खर्च होंगे.
सरकार ने इन फैसलों के जरिए तकनीक,महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया है.
वहींबिहार में12टाउनशिप एरिया को सम्राट सरकार ने आज मंजूरी दी.
बिहार कैबिनेट में हवाई अड्डा विकास और जल बंटवारे पर भी बड़ा फैसला लिया गया है.
पटना में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकास के लिए डीपीआर तैयार करने का काम मेसर्स राइट्स लिमिटेड को दिया गया. इस पर5.06करोड़ (जीएसटी सहित) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
जल संसाधन विभाग के तहत बाणसागर समझौते के संशोधित प्रारूप को मंजूरी मिली. इसके अनुसार अविभाजित बिहार के हिस्से के7.75 MAFजल में से5.75 MAFजल बिहार को और2.00 MAFजल झारखंड को आवंटित किया जाएगा.
सरकार ने इसे राज्य के बुनियादी ढांचे और जल संसाधन प्रबंधन के लिए अहम निर्णय बताया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--