भरत तिवारी एनकाउंटर मामला : कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की जानिए प्रतिक्रिया
BIHAR NEWS:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता बयान देने में सबसे आगे रहते हैं,जबकि उन्हें जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी को पूरा न्याय मिलेगा और राज्य सरकार ने पहले ही न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है. ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल को जांच रिपोर्ट आने से पहले निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए.
शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को दी नसीहत
कांग्रेस द्वारा मामले की जांच को लेकर उठाए गए सवालों पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष को राज्य में लोग ठीक से जानते तक नहीं हैं और वे उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीति करने के बजाय जांच प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए.
भरत तिवारी घटना परलोगों में भारी आक्रोश
बीजेपी नेता ने भरत तिवारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है, लेकिन न्यायिक जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने सभी नेताओं से अपील की कि जांच पूरी होने तक अनावश्यक बयान देने से बचें।
एनकाउंटर मामले मेंपुलिसिया कार्रवाई जारी
गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने विधानसभा की सर्वदलीय समिति से जांच कराने की मांग की है. वहीं, बिहार सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस कार्रवाई की भी समीक्षा की जा रही है.