बाढ़ में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट : बाइकसवार 2 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
barh mai dindahare 6 lakh ki loot

बाढ़ : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार केबाढ़ से है जहां बाइकसवार 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये छिन कर फरार हो गया. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा से हीरो शोरूम के मालिक ललन कुमार ₹6 लाख निकालकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े उनका ₹6 लाख रुपये छीन कर भाग गया. यह घटना थाना क्षेत्र के गोनामा कॉलोनी के पास हुई है.

बता दें कि बाढ में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं उन्हें पुलिस का खौफ ही नहीं है. घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी आनंद कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं पुलिस द्वारा जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है. ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. इस घटना से व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है.

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ---