बंटी यादव के परिजनों से मिले भाकपा माले के नेता : आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से सजा एवं मुआवजे की उठाई मांग
Patna : राजधानी पटना के करबिगहिया में देह व्यापर का धंधा चलाने वाले माफियाओं के विरोध करने पर अपहरण कर के हत्या कर दिए गए बंटी यादव के परिवार से भाकपा का प्रतिनिधि मंडल मिला.
प्रतिनिधिमंडल में भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव,विधायक संदीप सौरभ,पटना महानगर सचिव जितेन्द्र कुमार,शहजादे आलम,विजय गोप शामिल थे.
भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने,स्पीडी ट्रायल से सजा देने,पीड़ित परिवार को सम्मानजनक मुआवजा देने एवं बंटी यादव के बच्चों के शिक्षा का प्रबंध सरकार द्वारा करने की मांग की है.
भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है. खुलेआम लोगों की हत्या हो जा रही है. पुलिस और सरकार हाथ धरे बैठी हुई है. बंटी यादव द्वारा देह व्यापर के रैकेट चलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाने पर हत्या कर दी गई. अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जबकि सीसीटीवी फुटेज मौजूद है और उनकी पहचान कर ली गई है. एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुके हैं.
विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि राजधानी पटना में भी अब लोग सुरक्षित नहीं है. बंटी यादव के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए एवं पीड़ित परिवार को न्याय दी जाए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुशासन के दावे फेल हैं. संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को अविलंब निलंबित करना चाहिए. अपहरण के पांच दिन बाद शव मिला आखिर पुलिस इतने दिन तक कहां थी?परिजन पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं,इसकी भी जांच होनी चाहिए.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--