Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायकों को दिया जीत का मंत्र, चुनावी मैदान...

बांकीपुर उपचुनाव : सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायकों को दिया जीत का मंत्र, चुनावी मैदान में उतरने का निर्देश

Edited By:  |
bankipur upchunaw

पटना:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी जनप्रतिनिधियों को चुनावी अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बांकीपुर का उपचुनाव एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता के साथ लड़ना होगा।

जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने का निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपील की कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रतिदिन कम से कम दो घंटे चुनाव प्रचार के लिए निकालें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर बांकीपुर में प्रचार अभियान को गति दें। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर लोगों के बीच जाएं और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें।

बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत पर सरकार की नजर

बैठक में चुनाव प्रबंधन,बूथ सशक्तीकरण,मतदाता संपर्क अभियान और संगठनात्मक समन्वय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए, ताकि बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सके।

जीत के लक्ष्य कोहासिल करना लक्ष्य

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संदेश दिया कि यह उपचुनाव पूरी ताकत और एकजुटता के साथ लड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी अभियान चलाया जाए और जीत के लक्ष्य को हर हाल में हासिल किया जाए।