बांकीपुर उपचुनाव : पटना में भाजपा चुनाव कार्यालय का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया शुभारंभ
पटना : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटना में चुनाव कार्यालय खोला. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल, किदवईपुरी में इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया, संजीव चौरसिया समेत कई जिला अध्यक्ष मौजूद रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया.
इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा बांकीपुर मेरा परिवार है. हर घर में नरेंद्र मोदी हैं, हर घर में भाजपा है. यही वजह है कि 15 साल मुझे यहां काम करने का अवसर मिला. जितना बांकीपुर की जनता ने मुझे प्यार और सम्मान दिया, वही प्यार नीरज कुमार सिन्हा को भी देंगे. मुझे पूरी उम्मीद है.
मेरा जीवन नाले के किनारे बीता, वो आज चमचमाती सड़क देख रहे. भाजपा का मंडल अध्यक्ष लड़ रहा है,यही भाजपा की मजबूती है. बांकीपुर को आपलोगों के आशीर्वाद की जरुरत है. आपका बेटा नीरज अब आपकी सेवा करेगा.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--