Hindi News / भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने किया नामांकन, सीएम सम्राट ने दी...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने किया नामांकन, सीएम सम्राट ने दी उन्हें बधाई

Edited By:  |
bankipur upchunav

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने पटना में भव्य रोड शो भी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,भाजपा प्रदेश अध्यथक्ष संजय सरावगी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई दी.

सीएम ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की जागरूक जनता विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश देगी तथा नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी मतों से विजयी बनाएगी.

नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय से पटना समाहरणालय तक विशाल रोड शो निकाला गया. इसमें सांसद रविशंकर प्रसाद, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार समेत एनडीए के कई नेता शामिल हुए.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--