Hindi News / अब तक की काउंटिंग में प्रशांत किशोर जीत की ओर, नीरज पीछे

बांकीपुर उपचुनाव 2026 : अब तक की काउंटिंग में प्रशांत किशोर जीत की ओर, नीरज पीछे

Edited By:  |
bankipur upchunav 2026

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत अब लगभग तय मानी जा रही है. 22 वें राउंड की मतों की गिनती में भी वो भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को पछाड़ते हुए12हजार वोटों से अधिक से आगे चल रहे हैं.

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के बाद सोमवार सुबह से मतों की गिनती हो रही है. 22वें दौर की मतगणना पूरी हो गई. जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को 44525 वोट मिले हैं. इस तरह प्रशांत किशोर 12809 मतों से आगे हैं.

वहीं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 31716 मत मिले हैं और वो 12809 मत से पीछे चल रहे हैं.

राजद की रेखा गुप्ता को 10562 वोट मिली और वो तीसरे स्थान पर हैं.