Hindi News / खेत में धनरोपनी के दौरान वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

बांका में आकाशीय बिजली का कहर : खेत में धनरोपनी के दौरान वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Edited By:  |
banka mai aakashiye bijlee ka kahar

बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां जिले में अलग अलग स्थानों पर बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 4 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए.

पहली घटना जिले के सुईया थाना के बोड़ा गाँव में हुई जहाँ धान रोपाई कर रहे 4 महिला एवं एक युवक आकाशीय बिजली गिरने से इसकी चपेट में आ गये जिसमें 3 महिला की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गये. वहींदूसरी घटना बौसी थाना इलाके में हुई जहाँ कैरी गाँव में 50 वर्षीय सुफ़याना खातून एवं बौसी नगर क़े सिराय में70वर्षीय सुरेश यादव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समुचित मुआवजा का भरोसा दिया गया है.कुल मिला कर सुईया थाना में तीन औऱ बौसी थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है.घटना के बाद बेलहर विधायक मनोज यादव मौके पर पहुँचे और परिजनों को उचित मुआवजा का भरोसा दिलाया एवं घटना क़े प्रति शोक प्रगट किया.

बांका से खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट-