बंदी को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
लोहरदगा में पिछड़ी जाति वर्ग संघर्ष समिति द्वारा बंदी का दिख रहा असर, कई दुकानें बंद
लोहरदगा : खबर है लोहरदगा की जहां पिछड़ी जाति वर्ग संघर्ष समिति ने आरक्षण की मांग को लेकर लोहरदगा समेत 7 जिलों में आज बंद बुलाया है. बंद का जिले में असर देखा जा रहा है. शहर में कई दुकानें बंद है.
सुबह से ही बन्दी का असर देखा जा रहा है. पिछड़ी जाति वर्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में घूम कर खुले हुए दुकानों को बंद करा रहे हैं. बन्द को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।