बड़ी सफलता : पटना पुलिस ने 4 घंटे में किया अपह्रत को सकुशल बरामद, 5 गिरफ्तार

Edited By:  |
badi safalta

पटना:बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां जिले के दानापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपहरण होने पर पुलिस नेमहज 4 घंटे में ही उसे सकुशल बरामद कर लिया है.वहीं घटना में शामिल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र में दिनांक 23.02.2026 को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके पुत्र का अपहरण कर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है. मामले में पुलिस की गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 04 घंटे के भीतर अपहृत को सकुशल बरामद किया है. साथ ही घटना में संलिप्त कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर 01 कार,01 मोटरसाइकिल,03 मोबाइल,02 अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद एवं जब्त किये गए.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट---