बड़ी सफलता : बाढ़ में 6 लाख रुपये की लूटकांड का उद्भेदन, लूटी गई राशि बरामद, छापेमारी जारी

Edited By:  |
badi safalta

बाढ़: हीरो शोरूम के मालिक से 6 लाख रूपए की लूट मामले का बाढ़ थाने की पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. दोपहिया वाहन शोरूम के संचालक ललन कुमार से लूटी गई 6 लाख की राशि भी बरामद कर ली गई है.

बताया जा रहा है कि कोढ़ा गैंग के दो सदस्यों ने लंगड़पुर निवासी ललन कुमार का बैंक से पीछा कर 6 लाख रुपए लूट लिए थे. पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लूटकांड के आरोपी की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी. लूटकांड के तार कोढ़ा गैंग से जुड़े होने का सबूत मिलने के बाद थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह के नेतृत्व में कटिहार में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कटिहार में राजन यादव के घर से लूट की 6 लाख राशि बरामद कर ली गई. कोढ़ा गैंग के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.

बाढ/ अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट