Live

बड़ी कामयाबी

सरायकेला में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 3 कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से है जहां पुलिस ने शनिवार रात राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव से अपराध की योजना बनाते 3 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि एसपी मुकेश कुमार लुणायत को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में पुलिस की गठित टीम ने 3 आरोपियों को पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों में वीरेंद्र सिंह कुंतीया,पिंटू कुमार रक्षित और आकाश हेम्ब्रम शामिल है. पुलिस ने इनके पास से अवैध देसी पिस्टल,9 एमएम की जिंदा गोली,4 मोबाइल,एक एयरपोड,एक चिलम और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है.

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ये लोग हथियार के साथ एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. इनकी मंशा लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम देने की है. इसके बाद एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को ईचा ग्राम से धर दबोचा है. पूछताछ में पता चला कि ये सभी अपराधी पहले भी कई लूट और रंगदारी के मामलों में आरोपित रहे हैं. बताया कि तीनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं.

सरायकेला से विनोद केसरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें