Bihar News : निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश कुमार की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला

Edited By:  |
Attack on women workers of independent candidate Avnish Kumar

भागलपुर:- विस क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच बुधवार कीशाम तेलघी गांव में प्रत्याशी अवनीश कुमार की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम अवनीश कुमार की महिला कार्यकर्ताओं क्षेत्र में प्रचार-प्रसार व पर्चा वितरण कर रही थी। बिहपुर के भाजपा प्रत्याशी कुमार शैलेंद्र के पैतृक गांव तेलघी पहुंचीं जहां आरोप है कि मौजूद विधायक के समर्थकों ने अचानक महिला कार्यकर्ताओं पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मारपीट की खबर मिलते ही निंदनीय प्रत्याशी अवनीश कुमार स्वयं अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की।


उन्होंने तुरंत खरीक थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। अवनीश कुमार ने बताया कि महिला कार्यकर्ता जब सामान्य रूप से पर्चा बांट रही थी, तभी अचानक स्थानीय लोगों के एक समूह ने हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कापी इरा, रौशन झा, सुनील झा सहित अन्य लोगों ने प्रहार करना शुरू कर दिया। अवनीश कुमार की पत्नी, बेटा सहित एक महिला कार्यकर्ताऔर लड़कियां घायल हो गयी। लड़की वहीं बेहोश हो गयी, घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। अविनाश के समर्थकों ने साजिश करार दे विरोध जताया, तेलगी गाव अवनीश का ननिहाल है। खरीक थाना प्रशासन ने बताया तत्काल घटना पर पूर्ण नियंत्रण बना लिया गया। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा।

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट