असम चुनाव में हुंकार : चाय बागान के मजदूरों को हक-अधिकार दिलाने के लिए जेएमएम प्रतिबद्ध-कल्पना सोरेन
रांची:असम विधानसभा चुनावमें झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. इकी क्रम मेंगोसाईंगांव विधानसभा सेझारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदाके पक्ष में गांडेय विधायककल्पना सोरेननेचुनावी जनसभा को संबोधित किया. मंच से कल्पना सोरेन ने आदिवासियों के हित में खूब हुंकार भरी. साथ ही जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की.
असम चुनाव इतिहास बनाने का चुनाव
विधायक कल्पना सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा किअसम के आदिवासियोंके हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी. असम विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि इतिहास बनाने का चुनाव है. यहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है. आगे कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए जेएमएम प्रतिबद्ध है और आने वाले समय भी प्रतिबद्ध रहेगा. आपका एक-एक वोट बहुमूल्य है.
फैड्रिक्शन हांसदा के पक्ष में वोट की अपील
गांडेय विधायक ने जनसभा में कहा किआपका एक वोट असम में रहने वालेआदिवासी समाजको मजबूती बनाएगी. इस अवसर पर जेएमएम सांसदजोबा माझीऔर विधायकसोमेश चंद्र सोरेनने भी लोगों से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की.