Live

अखंड भारत साइकिल यात्रा

छत्तीसगढ़ निवासी रितेश कुमार आज साइकिल से यात्रा कर पहुंचे बासुकीनाथधाम, बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका: छत्तीसगढ़ के रहने वाले रितेश कुमार आज दुमका के बासुकीनाथधाम में अखंड भारत यात्रा करते हुए पहुंचे. बासुकीनाथधाम पहुंचने से पूर्व युवाओं की टोली रितेश कुमार का भव्य स्वागत किया. उन्होंने बासुकीनाथधाम में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.

इस मौके पर रितेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बचपन से ही वैसे जगह पर घूमने की इच्छा रखते थे जहां पर्यटक स्थल हो या तीर्थ स्थल. इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ में पूजा अर्चना कर यात्रा शुरू किया. यात्रा के दौरान सभी पर्यटन और तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हुए दुमका के बासुकीनाथधाम पहुंचा हूं. आज बासुकीनाथधाम मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की है. मीडिया के सवाल पर रितेश ने बताया कि बजट के हिसाब से साइकिल की यात्रा करना हम उचित समझे. क्योंकि साइकिल में कुछ लगना है नहीं. अगर भोजन व पानी की बात कर लें तो समाज के लोग भोजन की व्यवस्था करा देते हैं और रहने की व्यवस्था भी समाज के लोग ही कराते हैं. रितेश बासुकीनाथ में पूजा अर्चना के बाद देवघर के बाबा बैद्यनाथ एवं रांची के पहाड़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद पटना और पटना से फिर नेपाल की ओर रवाना हो जाएंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें