BIHAR NEWS : आदित्य बिरला के परिधान फैक्ट्री की हुई स्थापना,1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Edited By:  |
Aditya Birla's garment factory established, 1000 people will get employment

बेगूसराय:-बेगूसराय में आदित्य बिरला रिटेल फैशन परिधान की फैक्ट्री की स्थापना की गई है। जहां 100 करोड़ की लागत से बनी इस फैक्ट्री का स्थापना समारोह आज किया गया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। फैक्ट्री स्थापना समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत बिरला कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय विधायक विधान पार्षद और जिला प्रशासन के लोगों ने किया है। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मंत्री के द्वारा बिहार के अपमान पर कहा कि तेजस्वी यादव राहुल गांधी अपने वोट अधिकार अपने यात्रा में जिस तरह से स्टालिन ने हिंदुओं को बिहारी को गालियों दिया था पूरा आज फिर गाली देने का काम किया है।


रेवंत रेड्डी उनके मुख्यमंत्री ने गाली दिया था मैं तेजस्वी यादव राहुल गांधी से पूछता हूं कि बिहार को गाली देना भारी महंगा पड़ेगा। इसके साथ ही गिरिराज सिंह है मोदी और उनके मां के एआई वीडियो पर कहा कि यह धोखेबाज और फ्रॉड लोग ने नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां का एआई वीडियो बनाया। उनके नकली जुबान से जो प्रचारित कर रहा है यह फ्रॉड है। जवाहरलाल नेहरू और माउंटबेटन की महिला के साथ क्या संबंध था यह दुनिया जानता है। वह मैं एआई से कहूं तो उन्हें कैसा लगेगा, जबकि वह सच है। यह मरी हुई मां जो अब धरती पर नहीं हैं, उनको यह फ्रॉड लोग, चरित्रहीन लोग, एआई बनाकर इस तरह का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव केवल चरवाहा विद्यालय और एमवाई समीकरण तक सीमित रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार बिहार आते हैं तो विकास की एक नई कड़ी जोड़ते हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी का फैक्ट्री केवल 18000 स्क्वायर फिट में बना हुआ है लेकिन आदित्य बिड़ला समूह आने वाले दिन में 11 लाख करोड़ स्क्वायर फिट में बनेगा स्क्वायर फिट में नहीं बनेगा बिरला के ग्रुप के सोच को देखते हुए हिस्ट्री भी यहां इनवेस्ट करेंगी यह एक शुरुआत है टेक्सटाइल का बड़ा होने की हजार 2000 महिलाओं को रोजगार का विषय नहीं है। यह उसे कलंक को मिटाना है जो लोग बेगूसराय और बिहार को 30 साल पहले जंगल बड़े करते थे आज यहां गुलजार हो रहा है। नई इंडस्ट्रियल एस्टेट की स्थापना हो रही है आज चमचमाता हुआ सर के बन रही है फ्लावर बन रहा है रिफाइनरी फर्टिलाइजर खोल रहा है एक नया माहौल क्रिएट हो रहा है।