Hindi News / प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

एक्शन में सीएम सम्राट : प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Edited By:  |
action mein cm samrat

पटना: सीएम पद संभालने का बाद सेसम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में है. सीएम ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि हर महीने पंचायत स्तर पर कम से कम दो दिन कैंप लगाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके. इस पहल को “सहयोग कार्यक्रम” के तहत पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, जिससे प्रशासन सीधे जनता से जुड़ सकेगा.

उन्होंने बताया कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर की गतिविधियों की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी. इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल दफ्तरों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि आम लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि बिहार को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके.