Hindi News / रांची में HEM 2.0 पोर्टल पर माइग्रेशन तेज करने का निर्देश,स्वास्थ्य सेवाओं में...

आरोग्य सोसाइटी की बैठक : रांची में HEM 2.0 पोर्टल पर माइग्रेशन तेज करने का निर्देश,स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने पर चर्चा

Edited By:  |
aarogya society ki samiksha baithak

रांची: झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. यह तय किया गया कि सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं को सरल और व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि अस्पतालों का माइग्रेशन तेजी से पूरा हो सके और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जा सके.

अस्पताल सूचीबद्धता और HEM 2.0 पर फोकस

बैठक में अस्पतालों की सूचीबद्धता और हॉस्पिटल इम्पैनलमेंट मॉड्यूल (HEM 2.0) पोर्टल पर माइग्रेशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. इसके साथ ही फायर सेफ्टी एनओसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और बिल्डिंग प्लान अप्रूवल जैसे जरूरी पहलुओं पर भी चर्चा हुई.

माइग्रेशन कीधीमी रफ्तार पर जताई चिंता

समीक्षा में सामने आया कि HEM 2.0 पोर्टल पर अस्पतालों का माइग्रेशन अपेक्षित स्तर पर नहीं है. खासकर निजी अस्पतालों की भागीदारी काफी कम है. कई अस्पतालों में जरूरी लाइसेंस और स्वीकृतियों के अभाव के कारण प्रक्रिया बाधित हो रही है.

नियमों का पालन नहीं करने पर सख्ती

बैठक में स्पष्ट किया गया कि जो अस्पताल HEM 2.0 पोर्टल पर माइग्रेट नहीं करेंगे, उन्हें मिलने वाला इंसेंटिव रोक दिया जाएगा। साथ ही, आने वाले समय में प्री-ऑथराइजेशन की सुविधा भी बंद की जा सकती है। नए स्पेशलिटी जोड़ने पर भी फिलहाल रोक लगी हुई है।

विभागों को दिए गए सख्त निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि लंबित लाइसेंस और स्वीकृतियों की प्रक्रिया को तेज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बढ़ाकर सभी बाधाओं को जल्द दूर करने पर जोर दिया।

आगे की कार्ययोजना पर चर्चा

इस दौरान कार्यकारी निदेशक छवि रंजन, विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, अपर कार्यकारी निदेशक सीमा सिंह और महाप्रबंधक प्रवीण चंद्र मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.