Hindi News / कहा- हजारीबाग में नाबालिग के साथ दरिंदगी मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र...

आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला : कहा- हजारीबाग में नाबालिग के साथ दरिंदगी मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो

Edited By:  |
aaditya sahu ne rajya sarkar per jamkar bola hamla

रांची:भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी मामले में राज्य सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने सरकार और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि हजारीबाग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले मेंअपराधियों की गिरफ्तारी प्रशासन शीघ्र करें वरना चरणबद्य तरीके से आंदोलन होगा. आदित्य़ साहू ने कहा रविवार को हजारीबाग के सभी प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. सोमवार को हजारीबाग को बंद कराया जाएगा. फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे झारखंड में आंदोलन की चेतावनी दे दी है. उन्होंने सरकार सेआरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है. उन्होंने हजारीबाग की घटना को लेकर सरकार की तीखी आलोचना की है.

बता दें कि बीते दिनों मंगला जुलूस के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद की उसे हत्या कर दी गई थी.

रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट---