JHARKHAND NEWS : पाइपलाइन का काम कर रहे कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, घटना बाद ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार

रोसड़ा (समस्तीपुर):- रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव में रोसड़ा हथौड़ी पथ किनारे गैस पाइप लाइन का काम कर रहे एक ऑपरेटर कर्मी को कुछ बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया है। और कार्य स्थल से एक ट्रैक्टर भी लेकर फरार हो गए। घायल कर्मी की पहचान मोहिउद्दीन नगर निवासी अनिल शाह के रूप में हुआ है। घटना बाद घायल कर्मी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर रोसड़ा पुलिस घटना की जानकारी मिलते घटना स्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित कर्मी से पूछ ताछ के बाद रोसड़ा पुलिस जांच पड़ताल क्रम में रोसड़ा थाना के योगियों गांव के समीप से लावारिस हालत में लूटी गई लाल रंग की एक ट्रैक्टर को बरामद किया है।
घायल कर्मी ने बताया कि गैस पाइप लाइन का काम कर रहे थे। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और रुपए की मांग करने लगे। उसी दौरान एक बदमाश ने गोली मार दिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर परे। भागने क्रम में कार्य स्थल से बदमाश एक ट्रैक्टर को लेकर भी फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। इधर सूचना मिलते रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिन्हा और रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच आस पास के लोगो एवं दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाल फरार बदमाश की पहचान करने में जुट गई है।