Live

79th Independence Day

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मेदिनीनगर में फहराया तिरंगा, योजनाओं और विकास कार्यों का किया उल्लेख

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को मेदिनीनगर पुलिस लाइन स्टेडियम में तिरंगा फहराया. इस मौके पर पलामू रेंज के डीआईजी नौसाद आलम,पलामू डीसी समीरा एस,एसपी रिष्मा रमेशन,डीडीसी जावेद हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से हों उनके आंसू पोंछने का कार्य कर रही है. उन्होंने मंईयां सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना,अबुआ कार्ड योजना,दिशोम गुरु क्रेडिट कार्ड योजना जैसी योजनाओं को इसका उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि पलामू सूखाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है,लेकिन इस बार आवश्यकता से अधिक वर्षा के कारण कई गरीब परिवारों के मकान ढह गए हैं. सरकार ने सबसे पहले इन्हें घर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. शिक्षा,चिकित्सा और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दों पर भी उन्होंने चर्चा की.

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू किला के जीवनोद्धार और क्षेत्र में टाइगर सफारी स्थापित करने की योजना का जिक्र किया. उन्होंने पलामू पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उग्रवादी घटनाओं में कमी आई है,हालांकि वे पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है. साथ ही,शहर के बस स्टैंड को बाहर स्थानांतरित करने,पुलिस लाइन स्टेडियम को भी पाटन मोड़ या दुबियाखाड़ स्थानांतरित की योजना का भी उल्लेख किया.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें