Hindi News / झारखंड में गांव के विकास में 2 हजार 254 करोड़ विभिन्न योजना मद...

15वें वित्त आयोग के तहत राशि की बौछार : झारखंड में गांव के विकास में 2 हजार 254 करोड़ विभिन्न योजना मद में होंगे खर्च

Edited By:  |
15ve vit aayog k tahat rashi ki bauchhar

रांची:वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक झारखंड को 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 2 हजार 254 करोड़ रुपये मिले हैं. राज्य में कुल 4345 पंचायत हैं.15वें वित्त आयोग से मिली राशि के तहत हर एक पंचायत के हिस्से में लगभग 51 लाख 80 हजार रुपये आएंगे. राज्य गठन के बाद से अब तक मिलने वाली यह सबसे अधिक राशि है.अब झारखंड के गांवों के विकास को लेकर विभिन्न योजना मद में 2254 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद अब पंचायत स्तर पर गांव के विकास की योजना धरातल पर उतर रही है, जो कि एक समृद्ध झारखंड को दर्शाता है.