Live

आर्ट फिल्मों के सुपरस्टार इरफान नहीं रहे मुंबई में ली आखिरी सांस, कैंसर से कर रहे थे जंग

A
Adminलेखक

आर्ट फिल्मों के सुपरस्टार इरफान खान नहीं रहे 54 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली वह कैंसर से जूझ रहे थे इरफान के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है, उनके प्रशंसक इस खबर को सुनें स्तब्ध है, इरफान पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार को अभिनेता इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. इरफान खान मुंबई के कोक‍िलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. आपको बता दें कि हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। मगरलॉकडाउन और तबियत खराब होने के कारण इरफान मां के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पाए थे।उन्होंने जयपुर में परिजन से वीडियो कॉल पर बात की थी।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि "यह बेहद ही आहत करने वाली खबर है, वे अतुलनीय प्रतिभा वाले कलाकार थे, विश्व सिनेमा में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके जाने से एक खालीपन आ गया है"

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें