Bihar News : अवैध संबंध बनाने से विरोध करने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर सड़क पर फेंका
हाजीपुर :बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमापुर में ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया। घटना की सूचना पर राहगीर और स्थानीय लोग जुट गए।घटना की जानकारी डायल112 की पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में महिला ने बताया कि उसके पति, सास, ससुर, ननद और घर के सभी परिवार मिलकर उसके साथ शादी के बाद से ही हमेशा मारपीट करते है। पूरे परिवार के द्वारा शादी के बाद से ही हमेशा प्रताड़ित किया जाता है।

उसके पति हमेशा दो-चार लड़कों को घर लाकर महिला के साथ अवैध संबंध बनाने की बात करते है। महिला के द्वारा विरोध करने पर मारपीट करते है। घायल महिला ने बताया कि हमारा पति बीते रात्रि चार लड़का को घर ले आया और बोला कि इसके साथ अवैध संबंध बनाओ, विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया।

महिला ने बताया कि हमारे पति का एक लड़की से अवैध संबंध भी है। हमारे पति के दोस्त दयालपुर निवासी उमाशंकर की रिश्ते की बहन के साथ अवैध संबंध भी है। घायल महिला बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतल पुर निवासी ने बताया कि करीब3साल पहले रहिमापुर निवासी लालबाबू सिंह के पुत्र संदीप कुमार से लव मैरिज शादी किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले सभी प्रताड़ित करते हैं।