उग्रवादियों की धमक : खलारी डकरा कांटा घर में टीपीसी उग्रवादियों ने की फायरिंग, छोड़ा धमकी भरा पर्चा

Edited By:  |
ugrwadiyon ki dhamak

रांची:बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. जहां उग्रवादियों ने दहशत फैलाने का काम किया है.खलारी डकरा कांटा घर में टीपीसी उग्रवादियों ने हवाई फायरिंग की है.दिनदहाड़े हावाई फायरिंग के बाद से कांटा घर का कामकाज बंद कर दिया गया है.उग्रवादी पर्चा छोड़कर कोयला व्यवसायी को काम बंद करने की धमकी दी है.घटना की सूचना के बाद खलारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.बेखौफ उग्रवादियों की इस वारदात से कोयला कारोबारियों में दहशत फैल गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार उग्रवादी कांटा घर पहुंचे और दो राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद पर्चा फेंकते हुए फरार हो गए. सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी एवं इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और टीपीसी का पर्चा बरामद किया है, जिसमें कोयला व्यवसायियों को बिना बातचीत काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.


बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान कांटा घर पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान जान बचाने के लिए अंदर छिप गए थे. जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. जिसमें कोयला व्यवसायियों को बिना बातचीत काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर उग्रवादियों की तलाश तेज कर दी है. संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के अधिकारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन का दावा है कि जल्द ही उग्रवादियों को पकड़ लिया जाएगा लेकिन,दिनदहाड़े हुई इस घटना ने खलारी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.