Hindi News / पीएम मोदी का काफिला गांधी मैदान के लिए रवाना,दिग्गजों के पहुंचने का भी...

सम्राट कैबिनेट का शपथ ग्रहण : पीएम मोदी का काफिला गांधी मैदान के लिए रवाना,दिग्गजों के पहुंचने का भी सिलसिला जारी

Edited By:  |
samrat cabinet ka sapath grahan samaroh

पटना: राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरूवार को सम्राट कैबिनेट के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण है. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. वहां से पीएम मोदी का काफिला शक्ति प्रदर्शन करते हुए सीधे गांधी मैदान के लिए रवाना हुआ.इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को हाथ हिला कर अभिवादन करते निकले.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमितशाह, राजनाथ सिंह, नितिन नबीन, जेपी नड्डा समेत तमाम दिग्गज मंच पर पहुंच गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है.

शपथ ग्रहण समारोहलेकर पूरा राजधानी सज कर तैयार है. एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बैनर पोस्टर से पटा हुआ है. चौक चौराहे को भी गुब्बारों से सजाया गया है. गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. सीसीटीवी से भी निगरानीकी जा रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सात सर्कुलर रोड से गांधी मैदान के लिए रवाना हो चुके हैं. नीतीश कुमार के बेटे निशांत मंत्री पद की शपथ लेंगे.