रिम्स जमीन पर कब्जा मामला : एसीबी मुख्यालय में कई पूर्व सीओ और सीआई समेत पदाधिकारियों ने दर्ज कराया बयान

Edited By:  |
rims zameen par kabja mamla

रांची:रिम्स की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने और उस पर कब्जा करने के मामले में एसीबी की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस घोटाले की जांच के दौरान एसीबी मुख्यालय आकर कई पूर्व सीओ और सीआई समेत कई पदाधिकारियों ने केस के अनुसंधानकर्ता डीएसपी स्तर के अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है.

एसीबी ने रांची के भूमि सुधार उप-समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय के उन कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है, जिनकी भूमिका संदिग्ध फाइलों को आगे बढ़ाने में पाई गई है. जांच की रडार पर केवल अफसर ही नहीं, बल्कि जमीन के खेल के स्थानीय अमीन और राजस्व कर्मचारी और रजिस्ट्री के दस्तावेजों में गवाह बनने वाले जमीन दलाल भी शामिल है. वे बिचौलिए जिन्होंने फर्जी कागजात तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई.