रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : शराब माफिया नरेश सिंधिया गिरफ्तार,पहले भी जो चुका है जेल
Edited By:
|
Updated :21 Apr, 2026, 01:45 PM(IST)
रांची:बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. जहां उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया नरेश सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया है. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. नकली शराब के साथ नरेश सिंधिया को दबोच लिया गया है. गुप्त सूचना के आधार परनामकुम रेलवे स्टेशन के बाहर गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि नरेश सिंधिया रांची का बड़ा शराब माफिया है. पूर्व में भी रांची में ज़हरीली शराब मामले में मुख्य आरोपी था नरेश सिंधिया. पुलिस को लंबे समय से इंतजार था. पूर्व में भी वह जेल जा चुका है.