रांची में शर्मनाक घटना का विरोध : कालिख पोतकर घुमाने के विरोध में आदिवासी संगठन एकजुट
Edited By:
|
Updated :02 Apr, 2026, 01:29 PM(IST)
रांची:राजधानी रांचीके सदर थाना क्षेत्र के भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला अब तूल पकड़ लिया है.आदिवासी संगठनों ने भाभा नगर मेंजोरदार हंगामा किया है. अभद्र व्यवहार के खिलाफ आदिवासी समाज ने अवाज बुलंद किया है.आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठन एकजुट हुए है. आरोपियों के घर में तोड़फोड़ तक की गई.
मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला. गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया.सदर थाना की पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर सभी शांत हुए.
बता दें कि आज से तीन पहले भाभा नगर में बेहद सर्मनाक गटना हुई थी. चोरी के आरोप में दो आदिवासी महिला के मुंह पर कालिख पोतकर पूरा मोहल्ला घुमाया गया था. इसी घटना के विरोध में आदिवासी संगठन एकजुट हुए है.