रांची में शर्मसार करने वाली घटना : महिला को कालिख पोतकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर धुमाया, दो गिरफ्तार
रांची:सदर थाना क्षेत्र में एक महिला का चेहरा पर कालिख पोतकर और चप्पलों की माला पहनाकर पूरे मोहल्ले में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है. मोहल्ले में महिला के साथ ना सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उस महिला को जूते-चप्पल की माला पहनाकर और गले में पोस्टर लगाकर घुमाया गया. यह तस्वीर वायरल होने के बाद सदर थाने की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें एक युवती भी शामिल है. बताया जा रहा है कि चोरी करने के आरोप में इस तरह की सजा दी गई.
सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर रोड नंबर-05 स्थित एक किराए के मकान में रहीमहिला को घर से निकालकर उसके मुंह पर कालिख पोता गया, फिर मुहल्ले में उसे जबरन घुमाया गया. इतने पर भी जब मन नहीं भरा तो महिला के साथ मारपीट और सार्वजनिक तौर पर अपमान भी किया गया.
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि आरोपियों ने इलाके के लोगों को मोबाइल से महिला की तस्वीर नहीं लेने की धमकी भी दी गई. पीड़ित महिला के साथ यह उत्पीड़न 26 मार्च से शुरू हुआ था जो कि 04 दिनों तक चला. हालांकि, मामले की मामले की जानकारी जब महिला संगठन को हुआ तब जाकर काजल मुंडा और दूसरी पीड़िता को बचाया गया. जिसके बाद मामले की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई गई और फिर पंकज और सनातना को गिरफ्तार किया गया.