रांची में बड़ी घटना : फ्लैट निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत,इलाके में मातम
रांची: राजधानी रांची के कांके रोड राम मंदिर के पास बड़ा हादसा हुआ है. यहां फ्लैट निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूर मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तब तक दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान सुनील कुमार महतो और उपेंद्र गिरी के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि यह हादसा Minu Enchans कंपनी के फ्लैट निर्माण स्थल पर हुआ है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. फिलहाल गोंदा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. यह हादसा निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है.
इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है.