रांची : न्यू पुलिस लाइन में मना जश्न-ए-गणतंत्र,उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधिकारी को मिला प्रशस्ति पत्र
Edited By:
|
Updated :26 Jan, 2026, 01:10 PM(IST)
रांची:77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर न्यू पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की सलामी ली. इस मौके पर रांची एसएसपी ने पुलिस परिवार के साथ-साथ राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की को शुभकामना दी. इस मौके पर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री सहित SDM डीडीसी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रांची जिले के विभिन्न काण्डों के उद्भेदन करने वाले डीएसपी, थानेदार सहित पुलिस पदाधिकारी और जवानों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. साथ ही लंबे समय से निलंबन चल रहे पुलिस अधिकारियों को मुक्त किया गया.
रांची से नय्यर की रिपोर्ट