रांची : CBSE और NEET परीक्षा प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बर्खास्तगी की मांग
रांची:देशभर में नीट और सीबीएसई परीक्षा में हुई गड़बड़ी का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. विपक्ष लगातार केंद्र पर सवार खड़ा कर रहे. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की मांग की है.
होनहार युवाओं को गंवानी पड़ रही जान-JMM
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नीट (NEET) और सीबीएसई (CBSE) परीक्षाओं में हाल ही हुई गड़बड़िया, प्रश्नपत्र लीक होने और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) जैसे नए प्रयोगों के कारण छात्रों को भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है. जिससे कई होनहार युवाओं को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग
इस गंभीर स्थिति और लगभग 27 लाख विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से बर्खास्त करने की मांग की है. इसके साथ ही यूजीसी द्वारा पीएचडी रिसर्च गाइडलाइंस में किए गए हालिया बदलावों और शिक्षा बजट में की गई भारी कटौती को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई है. वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा नामांकन और स्थानीय ट्रेजरी घोटाले की चल रही एसीबी व सीआईडी जांच के निष्कर्षों को जल्द ही महालेखाकार के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही गई है.