Hindi News / विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने दी सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

रेलवे फाटक बंद करने का मामला : विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने दी सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

Edited By:  |
railway fatak band karne ka mamla

बगहा: शहर में रेलवे फाटक बंद करने के फैसले के बाद अब राजनीति गरमा गई है. वाल्मिकीनगर के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.बगहा रेलवे फाटक बंद होने की खबर से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर वाल्मिकीनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने साफ तौर पर कहा कि अगर फाटक बंद किया गया तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.


विधायक ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान गन्ना किसानों को होगा. उनका गन्ना समय पर चीनी मिल तक नहीं पहुंच पाएगा. जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.विधायक ने यह भी कहा कि फाटक बंद होने से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो जएगा. बाजार दो हिस्सों में बंट जाएगा, जिससे आम लोगों और छात्रों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी.

उन्होंने सरकार और रेलवे से मांग की हैं कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था, जैसे अंडरपास या अन्य रास्ता बनाया जाए उसके बाद ही फाटक बंद करने का फैसला लिया जाए. विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे. अबइस मुद्दे पर प्रशासन और रेलवे का क्या रुख रहता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.