Hindi News / 400-500 करोड़ के विदेशी लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर

पटना में CA गौरव गुंजन के ठिकानों पर छापा : 400-500 करोड़ के विदेशी लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर

Edited By:  |
patna mein ca gaurav gunjan k thikano par chapa

पटना:आयकर विभाग की जांच से जुड़े एक बड़े मामले ने हलचल बढ़ा दी है। विभाग की अन्वेषण इकाई पिछले तीन वर्षों के दौरान विदेश भेजी गई करीब 400 से 500 करोड़ रुपये की रकम से जुड़े संदिग्ध लेनदेन की पड़ताल कर रही है। जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी बिहार के चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव गुंजन से जुड़ी बताई जा रही है। विभागीय टीम ने दानापुर स्थित उनके आवास और कार्यालय में कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की जांच की।

15 सीबी प्रमाणपत्र संदिग्ध या फर्जी पाए जाने की बात सामने आई

जांच का केंद्र फॉर्म 15 सीबी प्रमाणपत्र हैं। ये प्रमाणपत्र विदेश में रकम भेजने से जुड़े कर अनुपालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभाग की प्रारंभिक पड़ताल में बड़ी संख्या में 15 सीबी प्रमाणपत्र संदिग्ध या फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर विदेशों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भेजे जाने की आशंका जताई गई है।

कई शहरों तक पहुंचाजांच का दायरा

आयकर विभाग अब उन फर्मों और संस्थाओं की भी जानकारी जुटा रहा है, जिनके लिए ये प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। जांच का दायरा पटना से आगे बढ़कर कई शहरों तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि करीब 394 इकाइयां विभाग की पड़ताल के दायरे में हैं।

प्रमाणपत्र कीवास्तविकता पर चल रही जांच

अधिकारियों की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रमाणपत्र वास्तव में वैध थे या उनका इस्तेमाल विदेश रकम भेजने के लिए किया गया। साथ ही संबंधित फर्मों के वित्तीय लेनदेन, दस्तावेज और रकम भेजने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विदेशी लेनदेन के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा

मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ विदेशी लेनदेन के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों या संस्थाओं की भूमिका भी सामने आ सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने तक किसी व्यक्ति या संस्था पर अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट