नई दिल्ली : इंदिरा भवन में औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चयन पर मंथन,संभावित नामों पर हुई चर्चा

Edited By:  |
new delhi

नई दिल्ली: बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक की गई. इंदिरा भवन में कांग्रेस नेताओं ने औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चयन को लेकर चर्चा की. बैठक में पैनल में शामिल संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, बिहार के महासचिव सह प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, वार रूम के प्रभारी सांसद शशिकांत सैंथिल और वामसी रेड्डी मौजूद रहे सभी नेताओं ने पैनल में शामिल नामों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया और संगठन को मजबूत करने के लिए योग्य और जमीनी स्तर से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया.

पार्टी आलाकमान के निर्देश पर चल रहा अभियान

बताए कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पहल पर यह संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य है ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर नेतृत्व देना है जो पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस पहल से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बिहार में कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा. वहीं, जल्ट ही जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है.