Hindi News / हिंदपीढ़ी में पुलिस टीम का छापा,ब्राउन शुगर,गांजा,नशीले इंजेक्शन के साथ कई संदिग्ध हिरासत...

रांची में नशे के सौदागरों पर शिकंजा : हिंदपीढ़ी में पुलिस टीम का छापा,ब्राउन शुगर,गांजा,नशीले इंजेक्शन के साथ कई संदिग्ध हिरासत में

Edited By:  |
nase k saudagaro par sikanja

रांची:रांची पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एएसपी कोतवाली के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने हिंदपीढ़ी इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नशीले इंजेक्शन समेत कई तरह के ड्रग्स बरामद किए है. इसके अलावा मौके से लाखों रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि नशे के सौदागरों ने इलाके में नशा सेवन के लिए अलग-अलग स्पॉट बनाकर रखा है. प्लास्टिक के टेंट लगाकर वहां ड्रग्स का सेवन कराया जाता था. पुलिस इन ठिकानों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. पूरे नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है.