कशिश न्यूज की खबर का असर : झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब इस तिथि को होगा एग्जाम
रांची:झारखंड में एक बार फिर कशिश न्यूज की खबर का असर हुआ है.झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत इसकी लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव हुआ है. 22 मार्च की जगह अब 12 अप्रैल को लिखित परीक्षाआयोजित की जाएगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की तिथि दूसरी बार बदली है. पहले यह परीक्षा 22 मार्च को होनी थी. जिसकी खबर'कशिश न्यूज' ने प्रमुखता से दिखायी थी. सरहुल पर्व के ठीक दूसरे दिन यानी 22 मार्च को परीक्षा होनी थी. जिससे परीक्षार्थियों में चिंता बढ़ गई थी.
इस खबर को "" पर पहले दिखाई गई थी. खबर प्रमुखता से दिखाने के बादउत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया और आयोग ने यह परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया है.
आठ जिलों में होगा परीक्षा का आयोजन
आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य के आठ जिलों में परीक्षा होनी है. रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका स्थित परीक्षा केंद्रों पर सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा ली जाएगी.
रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट