कैरव गांधी अपहरणकांड
गया और नालंदा से 3 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी
जमशेदपुर: कैरव गांधी अपहरणकांड मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है. पुलिस नेगया-नालंदा से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस ने दो वहान भी बरामद किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों नेबिहार-झारखंड की सीमा पर कैरव गांधी को छोड़ा था.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिहार के गया और नालंदा से छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा है. तीनों से अलग-अलग थाना में ले जाकर पूछताछ चल रही. इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में रहने वाले पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है. मामले को लेकर जिला पुलिस आज खुलासा कर सकती हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।