Hindi News / रांची में BJP का आंदोलन,आदित्य साहू के नेतृत्व में DC ऑफिस घेराव,चार दिनों...

JPSC-JSSC धांधली : रांची में BJP का आंदोलन,आदित्य साहू के नेतृत्व में DC ऑफिस घेराव,चार दिनों तक राज्यव्यापी प्रदर्शन

Edited By:  |
jpsc-jssc dhandhali

रांची:भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची में डीसी कार्यालय का घेराव किया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. इस दौरान बीजेपी की ओर से दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन भी सौंपा. मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे.यह आंदोलन चार दिनों तक राज्य के 24 जिलों में चलेगा.

झारखंड बीजेपी की पहली मांग है कि छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों पर दर्ज FIR वापस लिये जाए. साथ ही JSSC-CGL परीक्षा में पेपर लीक में सीबीआई जांच की मांग की है. पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों के आंदोलन के बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों पर पहल नहीं की गयी.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी चुनाव आयोग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था और 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था,लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया.आदित्य साहू ने आरोप लगाया है कि झारखंड के छात्रों के साथ हेमंत सरकार अन्याय कर रही है.

कार्यक्रम में शामिल पार्टी के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा की हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के साथ छलावा की है. उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया. वहीं,कई छात्रों पर मुकदमे किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को छात्रों पर किए गए मुकदमा हर हाल में वापस लेना होगा. वहीं,जेपीएससी-जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले की सीबीआई जांच से ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी.