Hindi News / वोटर लिस्ट से 43 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे,दावा-आपत्ति आज से...

Jharkhand News : वोटर लिस्ट से 43 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे,दावा-आपत्ति आज से शुरू

Edited By:  |
jharkkhand news

रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बुधवार को प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. इसी के साथ प्रारूप मतदाता सूची के विरुद्ध आपत्ति एवं दावा की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी,जो 4 सितंबर तक चलेगी. पहले चरण में मतदाताओं द्वारा प्राप्त भरे हुए एवं हस्ताक्षरित गणना प्रपत्रों के आधार पर तैयार प्रारुप मतदाता सूची के अलावा एएसडीडी (अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट) सूची भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्रकाशित की जाएगी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीके.रवि कुमार ने बताया दोनों सूची प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी. रिपोर्ट के अनुसार, 2,20,94,859 मतदाताओं के नाम प्रारुप मतदाता सूची में होंगे. वहीं, पिछली मतदाता सूची से 43,68,377 मतदाताओं के नाम कटे हैं. हालांकि, इसका अपडेट आंकड़ा जारी किया जाएगा.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने बताया कि गणना फॉर्म 2,21,01,249 एकत्र और डिजिटाइज किए गए हैं. जिनमें ecinet के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त सभी फॉर्म भी शामिल है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वारा बनने वाले मतदाता सूची को स्थायी रूप में संरक्षित किया जाता है. जिस प्रकार विगत एसआईआर वाली मतदाता सूची को सुपीरियर डाक्युमेंट के रूप में माना गया है,उसी प्रकार भविष्य में भी वर्तमान के एसआईआर से संबंधित दस्तावेज की महत्ता रहेगी।