Hindi News / निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग

झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन : निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग

Edited By:  |
jharkhand congress ka pradarshan

रांची:झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गई. इसी क्रम में विधानसभा के बाहर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठकर निर्दलीय और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नामांकन रद्द करने की मांग कर रहे. इसी मुद्दें को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

पार्टी का आरोप है कि नामांकन पत्र में गंभीर त्रुटियां हैं और ऐसे में चुनाव आयोग को निष्पक्षता दिखाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए.पार्टी नेताओं का कहना है कि परिमल नथवानी के नॉमिनेशन में त्रुटियां है. इसी त्रुटियों के आधार पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है. जबकि, झारखंड में होल्ड पर है.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि सभी प्रत्याशियों के लिए एक समान नियम लागू होने चाहिए. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष निर्णय की मांग की.कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नियमों के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध और तेज करेगी.सभी नेता, मंत्री, विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर बैठकर विरोध कर रहे हैं.

धरने पर मंत्री दीपिका पांडेय, शिल्पी नेता तिर्की,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अलावा काफी संख्या में लोग धरने पर बैठे हुए हैं. कांग्रेस के सभी नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विधानसभा परिसर पहुंचे. परिमल नाथवानी के नामांकन रद्द करने की मांग कर रहे हैं.