झारखंड विधानसभा : बजट सत्र के अंतिम दिन डैम सौंदर्यीकरण मुद्दें पर सत्ता-पक्ष-विपक्ष आमने-सामने
रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में कई मुद्दों को लेकर सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. अल्पसूचित प्रश्नों के साथ शुरू सदन की कार्यवाही शुरू हुई. विधायक कुमार उज्जवल ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बने चेक डैम के रख रखाव का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि कई ऐसे चेक डैम है जो पूरी तरह से गाद जमा हो गया है. जिससे पानी सप्लाई में दिक्कत हो रही है.
इस पर हेमंत सरकार के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विभाग के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है, अगर जानकारी रहती तो जरूर उसे सही कर लिया गया होता. मंत्री ने ये भी कहा कि विभाग में किसी तरह का चेक डैम बनाने का प्रावधान नहीं है. कहीं अगर चेक डैम टूट गया है तो उसकी मरम्मती मनरेगा के तहत कराया जाएगा.
विधायक सरयू राय ने चंदवा के जगराहा डैम के सौंदर्यीकरण का मामला उठाया. प्राकृतिक भूगर्भ जल श्रोत है जहां 24 घंटे स्वच्छ पानी निकलता है. जगराहा डैम का संरक्षण होना चाहिए. डैम को गहरा कर दिया जाए. जल संसाधन विभाग का कहना है कि स्वामित्व उनका नहीं है. सरयू ने कहा कि भूगर्भ से निकलने वाले जल श्रोत को प्रिजर्व करने की जरूरत है.
मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि नियम के मुताबिक 05 एकड़ से ज्यादा सरकारी तालाब का समुद्रीकरण किया जाता है. ये तलाब निजी तालाब है और शहरी क्षेत्र में है.जल संसाधन विभाग का एक प्रस्ताव है, जिससे ढाई एकड़ से ऊपर सरकारी या गैर सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार किया जा सकता है. अगर ये प्रस्ताव पास हुआ तो जीर्णोद्धार जरूर होगा.